फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस के घर चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
बीटा - 2 कोतवाली पुलिस की हिरासत में चोरी करने का आरोपी । - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने दो सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अफसरों के घरों में चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने दादरी के रूपवास गांव निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस के साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक बदमाश अधिकारियों के घर से टोंटी तक चुराकर ले गए थे।
विज्ञापन

बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया 25 फरवरी को सिग्मा-2 सेक्टर स्थित सिल्वर ऑक सोसाइटी स्थित सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस के घर से चोरों में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात की रिपोर्ट सोसाइटी के मैनेजर एपी श्रीवास्तव ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को चूहड़पुर अंडरपास के पास से आरोपी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कई टोंटियां, नट, बोल्ट, 151 लोहे की सरिया, दस पाइप, नल का पाइप, 16 पुराने फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स, कॉपर तार, एल्युमीनियम के टुकड़े आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें