फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायलर फटने से एक कर्मचारी की मौत, दो हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/सोहना। जिले के रोजका मेव स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात दिल्ली अलवर मार्ग स्थित एसआरएस डाइकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बायलर के फटने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी घायल भी हुए। मृतक कर्मचारी की पहचान रामकुमार पुत्र मुकेश कुमार गांव कलवापुर थाना इंद्रगंज जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल कर्मचारियों में उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले मुकेश व मनोज कुमार शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक कर्मचारी काफी समय से कंपनी में पेंटर का कार्य करता था। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे वह अपने कार्य में लगा हुआ था इसी दौरान उनके पास एक बायलर फट गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो साथ कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को नजदीक सोहना की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शुक्रवार दोपहर को उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात के समय अचानक से कंपनी में बहुत बड़ा धमाका हुआ। जिससे आसपास कंपनी के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कंपनी में लाखों रुपये के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस जानकारी के बाद रोजका मेव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सोहना सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को दिन में परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा बायलर फटने की अपने स्तर पर जांच की जा रही है। भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो इसके लिए भी कंपनी द्वारा उचित कदम उठाया जा रहा है। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें