फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिकायतों का गुणवत्ता से करें निस्तारण-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
-समाधान दिवस से गायब 5 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी, वेतन भी रोका
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां 173 शिकायतें पहुंची। इनमें से मात्र 8 शिकायतों का निस्तारण कराया जा सका। दादरी तहसील में जनता की शिकायतें सुनने के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अफसरों से कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ करना होगा। अगर किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दादरी तहसील में 132 शिकायतें पहुंची। इनमें से 8 का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिस पर डीएम ने कहा कि समाधान दिवस में शिकायतों को लेकर सभी विभाग अधिकारियों को गंभीर होना चाहिए। समय रहते शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ करना होगा।। फरियादियों की उम्मीदें नहीं टूटनी चाहिए। वो स्वयं शिकायतों के निस्तारण की आख्या की जांच करेगी। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया। यहां पर 5 विभाग के अफसर गायब रहे। जिस पर डीएम ने सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। इन सभी का एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा। वहीं जेवर तहसील में 38 शिकायतें और सदर तहसील में केवल तीन शिकायतें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्राहमण सभा ने किया स्वागत
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी मेधा रूपम को बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गांधी, रतन वीर शर्मा, अनिल शर्मा, राजवीर सिंह, कंवर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें