निवासियों ने लगाया एसी-फ्रिज खराब होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी के बाहर से निकल रहे नाले की सफाई नहीं होने से निवासियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि नाले में गंदगी और गंदा पानी जमा रहने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। बदबू के कारण सोसाइटी के मुख्य गेट से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। इसके साथ ही निवासियों का कहना है कि मंदिर के पास ही नाली की दीवार है। कई बार मंदिर में जाने पर ही बेहद बदबू रहती है। निवासियों के मुताबिक, सोसाइटी के बाहर नाले की नियमित सफाई नहीं होने से उसमें कचरा और गंदगी जमा रहती है। बारिश होने के बाद स्थिति और खराब हो जाती है।
नाले की गंदगी और दुर्गंध से लोगों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। एसी और फ्रिज खराब होने से मरम्मत पर खर्च करना पड़ रहा है। -रजनीश, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
नाले की बदबू इतनी तेज है कि घर की खिड़कियां खोलना मुश्किल हो जाता है। लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। -निरुपमा झा
गर्मी और उमस में नाले की दुर्गंध और बढ़ जाती है। नाले की नियमित सफाई के साथ पानी की निकासी भी ठीक कराई जानी चाहिए, ताकि समस्या बार-बार न हो। -सीमा कुमार
मंदिर में पूजा करते समय काफी दिक्कत होती है। सोसाइटी के बाहर निकलते ही गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। -अंशु शारदा
रजनीश
रजनीश
रजनीश