फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: (उभरते खिलाड़ी) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण हासिल करना चाहती हैं वैष्णवी

विज्ञापन
वैष्णवी यादव उभरते खिलाड़ी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा। क्रॉसमिंटन में अपनी प्रतिभा के दम पर लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए वैष्णवी यादव अपना नाम बना रही हैं। वैष्णवी की आयु 12 साल है और उन्होंने छह साल की आयु से क्रॉसमिंटन की शुरूआत की थी। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा पिछले छह सालों से खेल रही हैं। वह सेक्टर- 62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में संचालित इंशा स्पोर्ट्स अकादमी के कोच अहमद बिलाल के मार्गदर्शन में क्रॉसमिंटन की तकनीक सीख रही हैं। आईसीओ मालदीव ओपन प्रतियोगिता 2025 में रजत पदक अपने नाम किया था और राष्ट्रीय क्रॉसमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। पिता अशोक कुमार ने बताया कि वह प्रतियोगिता में बेटी के साथ जाते हैं ताकी उकसा हौसला बढ़ा सकें। कोच अहमद बिलाल ने बताया कि वैष्णवी लगातार अपनी तकनीक को बेहतर बना रही है। वह हर प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन कर पदक जीत रही हैं। वैष्णवी का सपना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें