फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः रिपब्लिक भारत टीवी के एंकर विकास शर्मा का निधन

Fri, 05 Feb 2021 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विकास शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रिपब्लिक भारत टीवी के एंकर विकास शर्मा का निधन हो गया है। विकास तीन दिनों से बीमार थे। गुरुवार शाम उन्होंने नोएडा के कैलाश अस्पताल में अंतिम सांस ली। 35 वर्षीय विकास कानपुर के रहने वाले थे। 

विज्ञापन

विकास शर्मा कुछ दिनों पहले कोविड-19 की चपेट में आ गए थे, हालांकि उन्होंने इस महामारी का डटकर मुकाबला किया और सही होकर घर भी आ गए थे।

कुछ दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की देर शाम उनका निधन हो गया। परिजन उनका पार्थिव शरीर पैतृक निवास स्थान कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।

रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने कहा है कि यह उनके न्यूज नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। विकास शर्मा के निधन पर कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें