फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिसूचित क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिसूचित क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के चिटहेरा गांव में मिट्टी का अवैध रूप से खनन करने के मामले में दादरी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चिटहेरा गांव में छतरी वाले मंदिर के समीप अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों ने अवैध मिट्टी खनन कई बार रोका लेकिन सफलता नहीं मिली। मिट्टी खनन की गतिविधि देर रात में की जा रही है। आरोप है कि अवैध मिट्टी खनन संगठित रूप से चिटहेरा गांव निवासी जतिन अपने साथियों के साथ कर रहा हैं। जिससे प्राधिकरण को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मामले में जतिन के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें