फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाजिदपुर में राहत व बचाव का काम पूरा, खादर क्षेत्र में जाने पर अभी भी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

वाजिदपुर में बचाव कार्य पूरा, खादर क्षेत्र में जाने पर अभी भी पाबंदी
- फार्म हाउस में जाने के लिए लोग कर रहे प्रयास, पुलिस ने पुश्ते पर मुख्य मार्ग को बेरिकेड लगाकर किया बंद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यमुना का जलस्तर कम होते ही फार्म हाउस में रहने वाले लोग अब अपने ठिकानों पर लौट जाना चाहते हैं। लेकिन पुलिस व जिला प्रशासन की टीम इसके लिए अभी अनुमति नहीं दे रही है। अभी भी खतरा बरकरार होने के कारण पुश्ते से होकर फार्म हाउस की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग को बेरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है।
दरअसल, यमुना के जलस्तर बढ़ने के बाद सेक्टर-135 स्थित वाजिदपुर गांव के खादर क्षेत्र में बने कई फार्म हाउस पानी में डूब गए थे। पिछले चार दिनों से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, बाढ़ राहत दल और दमकल विभाग की टीम राहत और बचाव कार्य लगी हुई हैं। रविवार को पानी घटने के बाद फार्म हाउस में रह रहे लोग फिर से वहां जाने की जिद करने लगे। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें वहां जाने से रोक दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। जहां फार्म हाउस बने हैं वहां अभी भी पानी है। अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लगातार कर रही है पेट्रोलिंग
एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि डूब क्षेत्र में जलस्तर कम होने के साथ ही पुलिस प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। यहां चोरी होने की संभावना को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम अभी भी सक्रिय है। एनडीआरएफ की टीम के साथ लोकल पुलिस व जिला प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है। पानी पूरी तरह से निकलने के बाद ही किसी को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
चारा व पशुओं के लिए कुछ लोगों को भेजा
फार्म से चारा लाने के लिए कुछ लोगों की सूची बनाकर रविवार को एनडीआरएफ व पुलिस टीम के साथ उन्हें फार्म हाउस पर भेजा गया। इसके बाद उन्हें वहां से वापस भी लाया गया। एसीपी तृतीय सौम्या सिंह ने बताया कि करीब 150 लोगों की सूची बनाई गई है। विशेष कारण बताने पर प्रत्येक फार्म हाउस के एक-एक व्यक्ति को जाने की इजाजत रविवार काे दी गई।
विज्ञापन

पानी निकलते ही सांप बिच्छू का खतरा
एसडीएम अंकित कुमार का कहना है कि पानी निकलते ही जहरीले सांप व बिच्छू निकलने शुरू हो गए हैं। कई फार्म हाउस में भूसे व जानवरों के चारों में बिच्छू देखे गए हैं। फार्म हाउस समेत डूब क्षेत्र के पेड़ों की टहनियों से लटके जहरीले सांप भी मिले हैं। एनडीआरएफ की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें