फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: असफल आवेदकों की पंजीकरण धनराशि आज से मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
असफल आवेदकों की पंजीकरण धनराशि आज से मिलेगी
विज्ञापन

31 अक्तूबर तक सभी के खाते में पहुंच जाएगा पैसा

सफल आवेदकों को अगले सप्ताह भेजे जाएंगे आवंटन पत्र
आवेदकों को आवंटन पत्र मिलने पर 60 दिन में जमा करना होगा पूरा पैसा

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के आवासीय भूखंड योजना में असफल रहे आवेदकों को पंजीकरण धनराशि के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आज से बैंक खाते में पैसा वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 31 अक्तूबर तक सभी के पैसे वापस कर दिए जाएंगे। प्राधिकरण ने संबंधित बैंक को निर्देश जारी कर दिया है।
यमुना प्राधिकरण के 1184 आवासीय प्लॉटों की योजना का ड्रा बुधवार को संपन्न हो चुका है। योजना में सफल रहे आवेदकों की जहां बल्ले-बल्ले हो गई, वहीं असफल आवेदक अब यह जानना चाह रहे हैं कि उनकी पंजीकरण धनराशि कब तक वापस मिलेगी। 1,29,353 असफल आवेदकों को 20 अक्तूबर से पैसा वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्राधिकरण के महाप्रबंधक वित्त ने आईसीआईसीआई बैंक की ओमेगा-1 शाखा के प्रबंधक को पत्र लिख कहा है कि आवासीय योजना आरपीएस07/2023 में असफल आवेदकों की पंजीकरण धनराशि को नियमानुसार तत्काल वापस करना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए। पैसा उसी खाते में पहुंचेगा, जो पंजीकरण के समय आवेदक ने दिया था। प्राधिकरण का दावा है कि सभी असफल आवेदकों की पंजीकरण धनराशि 31 अक्तूबर तक उनके खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

अगले सप्ताह से भेजे जाएंगे आवंटन पत्र
ग्रेटर नोएडा। आवासीय प्लॉटों की योजना में सफल रहे 1184 आवेदकों को यमुना प्राधिकरण अगले सप्ताह से आवंटन पत्र भेजना शुरू कर देगा। आवंटन पत्र जारी होने के 60 दिनों में प्लॉट की कुल कीमत का भुगतान करना होगा। निर्धारित समय में भुगतान न करने पर आवंटन निरस्त हो जाएगा। इस योजना में एकमुश्त और किस्तों का विकल्प दिया गया था, लेकिन ड्रा में एकमुश्त वाले आवेदकों को ही शामिल किया गया। किस्त वाले आवेदकों को तभी ड्रा में शामिल किया जाता, जब एकमुश्त में कम आवेदक होते।
विज्ञापन


ड्रा में असफल आवेदकाें की पंजीकरण धनराशि शुक्रवार से बैंक खाते में वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 31 अक्तूबर तक सबके पैसे वापस मिल जाएंगे। इस संबंध में बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें