फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 22 हजार बिजली बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विद्युत निगम सोमवार से बड़े बकायेदारों के खिलाफ बिल वसूली के लिए अभियान शुरू करेगा। निगम ने ऐसे 22 हजार उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है, जिन्होंने तीन माह से बिल जमा नहीं किया है और बकाया राशि भी 50 हजार रुपये से अधिक आ रही है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के दौरान किसी भी तरह का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, जिले में 90 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा देहात क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल हैं। इनमें 22 हजार ऐसे उपभोक्ता भी है, जिन्होंने तीन माह में एक बार भी बिल जमा नहीं किया है और बकाया भी पचास हजार से ज्यादा है। ऐसे में निगम ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इन उपभोक्ताओं पर निगम के डेढ़ सौ करोड़ रुपये बकाया हैं। निगम ने बिल वसूली के लिए टीमें बनाकर सोमवार से अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें विजिलेंस विभाग की भी मदद ली जाएगी, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें