किसान आंदोलन के कारण जाम से बचने के लिए यात्रियों का हमसफर बनी मेट्रो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। किसानों के दिल्ली कूच से सड़क मार्ग से वाहनों की आवाजाही बाधित है। ऐसे में दिल्लीवासियों के साथ ही एनसीआर के लोगों ने भी मेट्रो को अपना हमसफर बना रखा है। इससे दिल्ली मेट्रो में में एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों का नया रिकॉर्ड बना। मंगलवार को 71.09 लाख लोगों ने मेट्रो में यात्रा की।
समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर तक की येलो लाइन पर सबसे ज्यादा करीब 19.34 लाख लोगों ने यात्रा की। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, इस रिकॉर्ड के साथ ही सितंबर 2023 में बनाया अपना ही रिकॉर्ड मेट्रो ने तोड़ दिया। जाम से बचने के लिए लोगों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया। पिछले साल 4 सितंबर को 71.04 लाख व 28 अगस्त को 68.16 लाख लोगों ने सफर किया था। बृहस्पतिवार को सभी लाइनों पर मेट्रो सामान्य रूप से चलेगी और सभी गेट खुले रहेंगे।
मंगलवार की स्थिति
मेट्रो लाइनयात्री
येलो लाइन19,34,568
ब्लू लाइन-19,14,521
रेड लाइन7,57,629
वाइलेट लाइन-7,40,169
पिंक लाइन6,86,181
मजेंटा लाइन5,80,662
ग्रीन लाइन-3,35,350
एयरपोर्ट लाइन-69,215
रैपिड मेट्रो51,901
ग्रे लाइन38,975