फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉसमॉस बिल्डर के खिलाफ 92 लाख की आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉसमॉस बिल्डर के खिलाफ 92 लाख की आरसी जारी
विज्ञापन

-यूपीसीडा ने लीजरेंट जमा नहीं करने पर बिल्डर के खिलाफ की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने काॅसमाॅस इंफ्रा एस्टेट बिल्डर के खिलाफ 9214201 रुपये का रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया है। वसूली के लिए आरसी जिला प्रशासन को भेज दी गई है। यूपीसीडा ने लीजरेंट जमा नहीं करने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की है। नोटिस जारी कर 31 दिसंबर तक का मौका दिया गया था, लेकिन बिल्डर ने पैसा जमा नहीं किया।
यूपीसीडा के सेक्टर साइट-सी में बिल्डर कॉसमॉस इंफ्रा एस्टेट की शिवालिक होम्स सोसाइटी है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया, सोसाइटी 11920.40 वर्गमीटर पर बनी है। 15 जून, 2011 को इसका आवंटन किया गया था। 6 जुलाई, 2011 को रजिस्ट्री की गई। जबकि एक माह बाद 16 अगस्त को कब्जा दिया गया। बिल्डर ने वर्ष 2018 से लीजरेंट का भुगतान नहीं किया है। पूर्णता प्रमाण पत्र लेने का आवेदन किया है, लेकिन जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं। इस संबंध में यूपीसीडा ने 2020 के अलावा जून, अगस्त व दिसंबर 2024 में बिल्डर को नोटिस जारी किए। साथ ही सीसी लेने के लिए दो साल में चार बार बिल्डर को पत्र भी भेजा गया, लेकिन बिल्डर ने बकाया धनराशि जमा नहीं की। इस कारण सीसी जारी नहीं हो पा रहा है। अब बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी की गई है। जिस पर प्रशासन वसूली करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीसी जारी नहीं होने के कारण सोसाइटी के खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। वो लंबे समय से बिल्डर के साथ यूपीसीडा से भी रजिस्ट्री कराने की मांग कर रहे हैं। सोसाइटी में इस समय 300 से अधिक खरीदार रहे हैं। जो मालिकाना हक मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वसूली होने के बाद रजिस्ट्री का रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें