फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 13 साल बाद वाहनों की प्रदूषण जांच के लिए दरें बढ़ाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद नई दरें लागू होंगी
विज्ञापन

दोपहिया और तिपहिया वाहनों को प्रदूषण जांच के लिए 80 रुपये देने होंगे
चार पहिया वाहनों और उससे ऊपर के वाहनों के लिए 110 रुपये निर्धारित
डीजल चालित वाहनों की प्रदूषण जांच दर 140 रुपये निर्धारित की गई

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने 13 साल बाद वाहनों की प्रदूषण जांच कराने के लिए दरों में वृद्धि कर दी है। नई दरें सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होते ही प्रभावी हो जाएंगी। पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी (जैव ईंधन सहित) से चलने वाले दोपहिया व तिपहिया वाहनों की जांच 80 रुपये में होगी। चारपहिया वाहनों और उससे ऊपर की श्रेणियों के लिए 110 रुपये नई दर होगी। डीजल वाहनों के लिए 140 रुपये खर्च करने होंगे। वर्तमान दरें 60 रुपये, 80 रुपये और 100 रुपये हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि एसोसिएशन की लंबे समय से लंबित मांगों के मद्देनजर और प्रदूषण जांच सेवाओं की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए दरों में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। 20 जून को उनकी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने शुल्क बढ़ाने की मांग को दोहराया था। इस पर उन्हें आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें