फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टीबी से परेशान शख्स ने मेट्रो कोच के बीच कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन की घटना, सुसाइड नोट में बीमारी पर काफी खर्च होने की बात लिखी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह बीमारी से परेशान कमल कुमार गुप्ता ने ट्रेन के कोच के बीच खाली जगह में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें टीबी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह से शहीद स्थल की ओर जाने वाली मेट्रो का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुबह 11:16 बजे कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पुलिस को एक शख्स के खुदकुशी करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मेट्रो कर्मी और सीआईएसएफ के जवान घायल शख्स को अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट और घर का पता मिला। इससे उसकी पहचान चावड़ी बाजार निवासी कमल कुमार गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने जांच के दौरान प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि कमल प्लेटफार्म पर शहीद स्थल की ओर जाने वाली मेट्रो का इंतजार कर रहा था। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उसने कोच के बीच खाली जगह पर छलांग लगा दी। पुलिस को भाई सुनील गुप्ता ने बताया कि कमल टीबी की वजह से परेशान था। सुबह वह घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। सुसाइड नोट में कमल ने बीमारी पर काफी खर्च होने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें