फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संगीत प्रतियोगिता में रतनश्री, सत्यम और वान्या अव्वल

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से संत गाडगे सभागार में 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम स
विज्ञापन
लखनऊ। बच्चों, किशोरों और युवा कलाकारों ने अपने नृत्य का जादू बिखेरा तो वहीं स्वर वाद्य में उनका हुनर भी देखने को मिला। मौका था उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से संत गाडगे सभागार में 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार का। निर्णायक मंडल में कानपुर से हरीश कुमार झा, प्रयागराज से डॉ. आकांक्षा पाल और मेरठ से रुचि बलूनी ने उनकी प्रस्तुतियों का आकलन किया।
विज्ञापन


स्वर वाद्य बाल वर्ग में रतनश्री प्रथम, किशोर वर्ग में अथर्व प्रताप सिंह प्रथम, संस्कार बनौधा द्वितीय, युवा वर्ग में सत्यम त्रिपाठी प्रथम, कथक बाल वर्ग में वानिया तिवारी प्रथम, उन्नयन शुक्ला, हरिनिका विष्ठ द्वितीय, आरोही राज तृतीय रहे। किशोर वर्ग में विधि जोशी एवं निखिल कशोधन ने प्रथम, अदिति जायसवाल ने द्वितीय और जया सिंह व रुद्राक्षी यादव तृतीय स्थान पर रहे। युवा वर्ग में विवेक कुमार आर्य प्रथम, मैत्री चौहान ने द्वितीय एवं अत्रांशी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन जया श्रीवास्तव ने किया।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से संत गाडगे सभागार में 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें