पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बांटा श्रीअन्न
लखनऊ। पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पीएम जन्मदिवस साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से मंगलवार को दारुलशफा स्थित कार्यालय पर ज्वार, बाजरा, मक्का व रागी के आधा-आधा किलो आटा के 7500 पैकेट बांटे गए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि 20 सितंबर तक प्रदेश के अन्य महानगरों में श्रीअन्न वितरण व जागरूकता अभियान चलेगा। कानपुर में 21 सितंबर को समारोह का समापन करते हुए श्रीअन्न सुरुचि भोज व व्यापारी महाअधिवेशन होगा। प्रदेश चेयरमैन व उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष नटवर गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ताजपुरिया, भाजपा नेता अतुल अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश केसरवानी, युवा प्रदेश संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार, कानपुर दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, जिला संयुक्त महामंत्री केके गुप्ता और अब्दुल वहीद आदि मौजूद रहे।