फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मंगलवार को सेक्टर 8, 9, 10 के तिराहे पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने दिवंगत नेता के विचारों, योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया। साथ ही उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को याद किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान ने कहा, राजीव गांधी भारत के ऐसे नेता थे जिन्होंने युवाओं को तकनीकी और विकास की नई दिशा दी। उनका विजन और लोकतंत्र के प्रति समर्पण आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रदेश महासचिव शाहबुद्दीन ने कहा, राजीव गांधी का अदम्य साहस, दूरदर्शिता और देशभक्ति हर भारतीय को प्रेरित करती है। उन्होंने भारत को आधुनिक युग की ओर अग्रसरित किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव दयाशंकर पांडे ने कहा कि राजीव गांधी की जिद और निष्ठा यह सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर पीसीसी सदस्य मोहम्मद चांद, अनिल अवाना, आरएल शर्मा, विनोद शाह, सूरज, अभिषेक कश्यप, मनोज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें