दादरी के मथुरापुर गांव के पास ओमीक्रॉन-1 में बी ब्लॉक स्थित मकान में तेज आवाज में गाने बजाकर नशे में नाइजीरियन हंगामा कर रहे थे। सेक्टर के लोगाें ने पुलिस को मकान में रेव पार्टी चलने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाइजीरियन माइक, फिरमाइन, ओकुम्बोर, मेकटीरो, अलीपफ, लीशा, रैन व निगेयर और घरबरा निवासी साद मलिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को दादरी कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। वीजा-पासपोर्ट आरोपी दिखा नहीं पाए। साथ ही, एक आरोपी के बिना वीजा के रहने की जानकारी पुलिस को मिली।
विदेशियों की पसंद बना ग्रेनो, बढ़ रहीं अवैैध गतिविधियां
ग्रेनो में विदेशी कंपनियां आने से विकास और रोजगार के अवसर बढ़े हैं, लेकिन अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले विदेशियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। कई बार नाइजीरियन नशे और धोखाधड़ी के मामलों में गिरफ्तार किए गए हैं। कई लोग बिना वीजा के भी पकड़े जा चुके हैं।
2019 में विदेशियों के लिए बनी थी अस्थायी जेल
अवैध रूप से रहकर अपराध में लिप्त विदेशियों पर शिकंजे के लिए वर्ष 2019 में तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस लाइन में अस्थायी जेल बनाई थी। उस दौरान 60 से अधिक विदेशी पकड़े गए थे। इनमें से अधिकांश को डिपोर्ट भी किया गया था। अब चीन और कोरियाई नागरिकों के भी अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के मामले सामने आने लगे हैं। इसके बाद एक बार फिर पुलिस कार्रवाई कर रही है।