फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सार्वजनिक शौचालय समय से खुलेंगे और बंद होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी डा शिवाकांत द्विवेदी ने जिले में चल रहे स्वच्छता अभियानों, सार्वजनिक व व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति और ग्राम स्तर पर साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता मिशन प्रधानमंत्री की प्राथमिक योजनाओं में से एक है। सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति की समीक्षा कर कहा कि सभी सार्वजनिक शौचालय निर्धारित समय से खुल रहेंगे। उनके गेट खुलने व बंद होने का समय, केयरटेकर का नाम व मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी सार्वजनिक शौचालयों का नियमित निरीक्षण कराया जाए। सभी शौचालय मानक के अनुरूप संचालित होने चाहिए। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण पर कहा कि जिले में लक्ष्य के हिसाब से सभी पात्रों के शौचालय निर्माण समय से पूरे होने चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें