ग्रेटर नोएडा। मच्छरजनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए ग्रेनाे प्राधिकरण 31 अक्तूबर तक आवासीय व औद्योगिक सेक्टर्स में फॉगिंग कराएगा। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। पांच व्हीकल माउंटेड मशीन और छह हैंडहेल्ड मशीनों से यह फॉगिंग कराई जानी है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 11 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमओ कार्यालय के मलेरिया विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह फॉगिंग प्राधिकरण के विकास सेक्टर्स के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कराई जाएगी। सोमवार को भी लखनावली, कुलेसरा, बादलपुर, ईकोटेक-2, हल्दौनी, पाली, घंघौला में फॉगिंग कराई गई। मंगलवार को पाई-1, पाई-2, सिग्मा-1, सिग्मा-2, ईकोटेक-1, कासना, रामपुर माजरा, अस्तौली, अच्छेजा, खेरली हाफिजपुर, कनारसी व अन्य जगहों पर फॉगिंग कराई जानी है। ब्यूरो