फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों को दिखाए प्रस्तावित चक, राय जानी

Fri, 26 Sep 2025 04:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

बदनपुर गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत किसानों को प्रस्तावित चक दिखाए गए। अधिकारियों की देखरेख में आयोजित शिविर में अधिकांश किसान संतुष्ट नजर आए। किसानों ने आगे सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटरनी के गांव बदनपुर में चकबंदी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण संपन्न हुआ। सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार एवं लेखपाल किशोर कुमार की देखरेख में शिविर लगाकर ग्रामीणों को उनके प्रस्तावित चक दिखाए गए और उनकी राय ली गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बदनपुर के प्रांगण में किसानों को नक्शा दिखाकर प्रस्तावित चकों के बारे में समझाया गया। सहायक चकबंदी अधिकारी ने अलग-अलग किसानों को उनके नए प्रस्तावित चक दिखाए। कृषकों ने अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किए। प्रारंभिक प्रतिक्रिया में अधिकांश किसान संतुष्ट दिखाई दिए और उन्होंने आगे की प्रक्रिया को सहयोगात्मक ढंग से पूरा करने का आश्वासन दिया।
मौके पर हरीराम यादव, संतोष यादव, रामबहोरी, राकेश यादव, महावीर, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, बहादुर सिंह, जगदीश सिंह, रिंकू कुमार, मीरा देवी आदि मौजूद थे। एसीओ ने किसानों से आह्वान किया कि वे सहयोग बनाए रखें, ताकि यह प्रक्रिया बिना किसी विवाद के सफलता पूर्वक पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें