फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीवनी शरणम् और थेराप्यूटिक स्कूल जैसे प्रोजेक्ट दुनिया में एक मिसाल: आशिका जैन

Thu, 16 Oct 2025 08:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। सोनालीका ग्रुप द्वारा 60+ आयु वर्ग के सिटीजन के लिए संचालित स्मार्ट लिविंग क्लब संजीवनी शरणम् में दीपावली के पावन त्योहार को समर्पित विशेष कार्यक्रम सुरमयी दीपावली का शानदार आयोजन किया गया।
संजीवनी शरणमू की डायरेक्टर एवं प्रमुख आध्यात्मिक मार्गदर्शक संगीता मित्तल के सानिध्य में आयोजित दीपावली समारोह में पूरा संजीवनी शरणम् रोशनी में लिपटा हुआ नजर आ रहा था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से आए म्यूजिकल बैंड ने सुर संगीत से समां बंधा और नृत्य एवं नाट्य कला में पारंगत प्रवीण शर्मा की टीम ने रामायण की कथा की शानदार संक्षिप्त प्रस्तुति से अतिथिगण एवं शरणमाईट्स को भाव विभोर कर पूरा माहौल राममयी कर दिया। इस भव्य समारोह में डीसी आशिका जैन, सोनालीका ग्रुप के वाइस चैयरमेन अमृत सागर मित्तल, संयोजक संगीता मित्तल, सोनालीका ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित शहर की जानी मानी हस्तियों ने लक्ष्मी-गणेश जी की भव्य प्रतिमा के समक्ष शमा रोशन कर समारोह का विधिवत आगाज किया।
विज्ञापन

डीसी आशिका जैन ने कहा कि सोनालीका परिवार वास्तव में करुणा की जो धारा अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समाज में प्रवाहित कर रहा है वह पूरी दुनिया में एक मिसाल है। इस दौरान खिलाई गई स्पेशल गेम्स ने उपस्थित जनसमुदाय का बेहद मनोरंजन किया व विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें