फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीटीईटी आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए पांच अप्रैल को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सोमवार (आठ अप्रैल) से आवेदन फॉर्म में सुधार करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया के दौरान आवेदक फॉर्म में भरे गए ब्यौरे, कोर्स व परीक्षा शहर में 12 अप्रैल तक बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके तहत वह अपने नाम, माता-पिता के नाम, लिंग, जन्म की तारीख, श्रेणी समेत अन्य ब्यौरे को बदल सकते हैं। इस तिथि के बाद आवेदकों को किसी प्रकार का सुधार करने की अनुमति नहीं मिलेगी। आवेदक अपने ऑनलाइन फॉर्म में सुधार https://ctet.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। सुधार करने के लिए उन्हें किसी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना है। मालूम हो कि सीटीईटी की परीक्षा सात जुलाई को देशभर में 22 भाषाओं में 136 शहरों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4 :30 बजे तक व दूसरा पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। परीक्षा का रिजल्ट अगस्त के अंत में जारी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें