फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य पर 12वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। स्कूल स्टाफ ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से प्रधानाचार्य का स्थानांतरण और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश मलिक ने बताया कि 17 जनवरी को गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत सिंह पर कंप्यूटर कक्ष में 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। डर के कारण पीड़ित छात्रा 10 दिनों तक विद्यालय नहीं आई। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने छात्रा की अध्यापिका से शिकायत की। इसके बाद अध्यापिका ने पूरे स्टाफ को इस घटना से अवगत कराया। स्टाफ का कहना है कि आरोपी प्रधानाचार्य ने अपनी गलती मान ली है। शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित स्टाफ के 27 लोगों ने उन्हें शिकायत देकर आरोपी प्रधानाचार्य का स्थानांतरण कर कार्रवाई की मांग की है। रमेश मलिक ने बताया कि जल्द ही पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है। स्कूल के स्टाफ के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। इस कारण उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजित सिंह, प्रधानाचार्य
यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। वह जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग को अवगत कराएंगे और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
- सुरेश गौरैया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें