फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइट पर विज्ञापन दिखाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आरिफ - फोटो : Mewat
विज्ञापन
पुन्हाना। साइट पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर लोगों को लूटने और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आरिफ निवासी गोधोला को गिरफ्तार किया है। रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुन्हाना पुलिस ने बताया कि आरोपी आरिफ ने साथियों के साथ मिलकर 12 जून 2019 को जितेंद्र कुमार निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर (यूपी) को स्विफ्ट डिजाइर का फर्जी विज्ञापन दिखाकर पुन्हाना बुलाया था। इसके बाद 18 जून को जितेंद्र और उसके भाई विजेंद्र को पिपरौली गांव के पास जंगलों में ले जाकर करीब सात लोगों ने अवैध हथियारों के बल पर 3 लाख की नकदी, 3 मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पता चला कि आरोपी आरिफ ने 2018 में पुलिस पर फायरिंग की थी और 2019 में एक अन्य लूट के मामले में आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें