फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू नोएडा बसाने के लिए सीईओ को दिया प्रस्तुतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को न्यू नोएडा बसाने के लिए दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (डीएनजीआइआर) के मास्टर प्लान की तैयारी के मद्देनजर स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) संस्थान ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसपीए ने बताया कि डीएनजीआइआर की सीमा के अंतर्गत 11 गांव अधिसूचित नहीं हैं, जबकि पांच गांव अधिसूचित मुख्य क्षेत्र से दूर हैं। ऐसे में नियोजन करने में परेशानी आ रही है। सीईओ ने एसपीए को निर्देश दिए कि गांवों के नामों की संस्तुति करते हुए प्रस्ताव को प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन

एसपीए ने बताया कि समस्त क्षेत्र की जमीनी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। वहां की यातायात सुविधाओं को भी परख लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं को भी परखा गया है, ताकि नियोजन कार्य में प्रगति हो सके। सीईओ ने डीएनजीआइआर को निर्देश दिए कि निवेश क्षेत्र का भी अध्ययन करते हुए क्षेत्र नियोजित किया जाए। औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों के लिए आवासीय सुविधाओं का प्रावधान हो।
एसपीए को दस माह में मास्टर प्लान तैयार करना है इसलिए देरी नहीं होनी चाहिए और समय का पूरा ध्यान रखा जाए। न्यू नोएडा बसाने के लिए एसपीए 80 गांवों को लेकर मास्टर प्लान तैयार कर रही है। इसमें गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर के गांवों की जमीन को शामिल कर शहर बसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें