फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैंगस्टर कपिल मान से पूछताछ की तैयारी, शूटरों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रू सदस्य हत्याकांड
विज्ञापन

गैंगस्टर कपिल मान से पूछताछ की तैयारी, शूटरों की तलाश जारी

- एयर इंडिया के क्रू सदस्य की हत्या में शामिल आरोपी मंडोली जेल में है बंद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-104 में एयर इंडिया के क्रू सदस्य सूरज मान की हत्या में शामिल गैंगस्टर कपिल मान से नोएडा पुलिस पूछताछ की तैयारी कर रही है। हत्याकांड की परतों को सुलझाने के लिए कपिल को कस्टडी रिमांड लिया जाएगा है। कपिल मान फिलहाल दिल्ली के मंडोली जेल में बंद है। वहीं इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

शुक्रवार दोपहर को दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई व एयर इंडिया के क्रू सदस्य सूरज मान की तोबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नोएडा पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के प्रवेश मान और कपिल मान गिरोह के बीच गैंगवार में सूरज मान की हत्या की गई है। मामले में कपिल के चचेरे भाई समेत दो को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अब तक शूटरों के बारे में पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि सूरज की हत्या करने वाले शूटर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सकते हैं।
विज्ञापन

अहम है कि कपिल को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया जाता है। यही वजह है कि पुलिस अब कपिल मान से पूछताछ की तैयारी में जुटी हुई है। कपिल अभी मकोका में मंडोली जेल में बंद है। जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद कपिल ने ही उसके गिरोह को संभाल रखा है। वहीं पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन शूटरों की पहचान करने का दावा किया है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर के मुताबिक हत्याकांड में शामिल शूटरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह से सूरज की हो रही थी रेकी

गैंगस्टर प्रवेश मान के छोटे भाई सूरज मान ने गैंगवार के कारण अपना गांव छोड़ दिया था और नोएडा में पत्नी व बच्चे के साथ लोटस पनास सोसाइटी में रहने लगा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला है कि बदमाश करीब एक सप्ताह से नोएडा आकर सूरज की रेकी कर रहे थे। ऐसे में बदमाशों को सबसे अच्छा मौका जिम के आने जाने के दौरान का लगा। आशंका जताई जा रही है कि हत्या में शामिल शूटरों का नोएडा में भी कहीं न कहीं ठिकाना रहा होगा। अब नोएडा के इस ठिकाने का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें