फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संशोधित स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग लगाने की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज शाम पांच बजे होगा खिलाड़ियों के चयन के लिए ड्रॉ
विज्ञापन


23 अगस्त से इंडोर स्टेडियम में लगेंगे मुक्केबाजी के पंच





संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। आरईसी ओपन टैलेंट हंट प्रतियोगिता के समय पर आयोजन के लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में 23 अगस्त से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए सोमवार तक चारों रिंग लगाए जाने थे। लेकिन, कांप्लेक्स में केवल एक ही रिंग का सामान आया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अब सभी चार रिंग का सामान स्टेडियम पहुंच चुका है।
स्टेडियम में रिंग का सामान पहुंचने के बाद आयोजकों ने अब युद्धस्तर पर रिंग लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले अमर उजाला ने रिंग नहीं पहुंचने की खबर को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया, जिसके बाद बुधवार को चारों बॉक्सिंग रिंग का सामान स्टेडियम पहुंच गया है और लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजक यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार का कहना है कि शुक्रवार को समय पर प्रतियोगिता को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
स्टेडियम में पहुंचने लगे खिलाड़ी
23 अगस्त से आयोजित होने वाली टैलेंट हंट प्रतियोगिता में एलीट व यूथ कैटेगरी में हिस्सा लेने के लिए देश भर से बॉक्सर स्टेडियम में आने लगे हैं। बुधवार को महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु आदि दूरदराज के राज्यों के खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ी बृहस्पतिवार को यहां पहुंच जाएंगे, जिनका नाप तौल शुरू हो जाएगा। शाम करीब पांच बजे ड्रॉ के बाद खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए होगा। शुक्रवार से एलीट व यूथ वर्ग में प्रतियोगिता शुरू होंगी और 30 अगस्त तक खेली जाएगी। उसके बाद एक से सात सितंबर तक जूनियर व सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें