फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने 22 छात्रों को दाखिला देने से मना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉलेज का कहना है विश्वविद्यालय ने ज्यादा सीट आवंटित कर दीं
विज्ञापन


-एकल कन्या कोटे के तहत डीयू ने 19 छात्राओं को सीट आवंटित की

-कॉलेज ने केवल सात के दाखिले को ही मंजूरी दी, 12 नामंजूर किए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी सेंट स्टीफेंस कॉलेज के स्नातक प्रोग्राम के लिए सीट आवंटन होने के बाद भी छात्रों को दाखिला नहीं मिलने का मामला सामने आया है। कॉलेज ने 22 छात्रों के दाखिला को मंजूरी नहीं दी है और इस कारण से इन छात्रों का दाखिला नहीं हुआ है। डीयू ने पहली बार शुरु किए एकल कन्या कोटे के तहत 19 छात्राओं को इस कॉलेज में अलग-अलग प्रोग्राम में सीट आवंटित की थी। कॉलेज ने इनमें से केवल सात के दाखिले ही मंजूर किए, जिसके बाद छात्राएं फीस जमा करा सकी।
कॉलेज ने 12 के दाखिले मंजूर नहीं किए। इसी तरह अनारक्षित श्रेणी के दस अन्य छात्रों को के दाखिले भी मंजूर नहीं किए गए। डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी ने बताया कि इस बार सीटों से अतिरिक्त आवंटन के तहत कॉलेज को पांच फीसदी अतिरिक्त आवंटन किए थे। मंगलवार को कॉलेजों के पास शाम पांच बजे तक दाखिले मंजूर करने का समय था। छात्रों ने दाखिला शाखा आकर बताया कि उनके दाखिले मंजूर नहीं किए गए हैं। जबकि दाखिला शाखा ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज के लिए दाखिला मंजूर करने की समय सीमा को बढ़ाकर रात बारह बजे तक कर दिया था। बावजूद कॉलेज ने दाखिले को मंजूरी नहीं दी।
विज्ञापन


इस मामले में लगातार कॉलेज प्रिंसिपल से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। कॉलेज के एक शिक्षक के अनुसार डीयू की ओर से सीट से ज्यादा आवंटन कर दिए गए हैं। इस कारण से उन्हें कॉलेज में समायोजित करना मुश्किल है। इसलिए ही उनके दाखिले नामंजूर किए गए हैं। डीयू ने इस बार से प्रत्येक प्रोग्राम के लिए एक सीट एकल कन्या कोटे की शुरूआत की है।
विज्ञापन

-
दााखिले मंजूर होना जरूरी : गांधी
डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने कहा कि डीयू कॉलेजों को सीट आवंटित करता है और कॉलेज दाखिलों को मंजूर करता है। हमने कॉलेज ने इन छात्रों के दाखिले के लिए मेल के माध्यम से आग्रह भी किया है। यदि कॉलेज दाखिले मंजूर नहीं करता तो छात्र फीस का भुगतान नहीं कर सकते और इस कारण से वह अपग्रेड का विकल्प भी नहीं ले सकते हैं। इस तरह से वह अब दाखिले से वंचित रह गए हैं। अब वह आगे भी अन्य कॉलेजों में दाखिला नहीं ले सकते हैं, क्योंकि सिस्टम में बने रहने के लिए दाखिला मंजूर होने के बाद फीस जमा कराना जरूरी है। मालूम हो कि डीयू ने बीते साल 20 फीसदी अतिरिक्त आवंटन किए थे, तब कॉलेज से इस तरह का मामला सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें