फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉड टैक्सी चलाने के लिए निविदा निकालने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलने वाली पॉड टैक्सी की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनने के बाद अब बिड डॉक्यूमेंट तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। यमुना प्राधिकरण वैश्विक निविदा निकालने के बाद विकासकर्ता कंपनी का चयन करेगी। यमुना प्राधिकरण पॉड टैक्सी चलाने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। सेक्टरों के पास से भी पॉड टैक्सी ले जाने की योजना है। यमुना प्राधिकरण ने इसके लिए सरकारी कंपनी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई है। कंपनी ने रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण को सौंप दी है। इसमें योजना की फिजिबिलिटी और प्रस्तावित लागत का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

अब पॉड टैक्सी परियोजना के लिए बिड डॉक्यूमेंट तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें करीब एक महीने का समय लगेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों को उम्मीद है कि बेहतर विकासकर्ता मिलेगा। 14.6 किलोमीटर के इस कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो गई है। इसमें 14 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। पॉड टैक्सी भूतल पर चलेगी। इसके लिए डबल ट्रैक बनेंगे। पॉड टैक्सी बैटरी चलित होगी। बताया जा रहा है कि जब पॉड टैक्सी की शुरुआत होगी पहले दिन से रोजाना 8000 यात्री मिलने शुरू हो जाएंगे। इस परियोजना पर 862 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे पूरा करने में एक वर्ष का समय लगेगा। पॉड टैक्सी सेक्टर-21 के ट्रांसपोर्ट हब से चलकर कॉरिडोर सेक्टर 28, 29, 30, 31 और 32 तक जाएगी।
फिल्म सिटी को लेकर बैठक स्थगित
फिल्म सिटी की डीपीआर को लेकर बुधवार को शासन में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। जानकारी मिली है कि जल्द ही औद्योगिक विकास आयुक्त गौतमबुद्ध नगर का दौरा करने आएंगे। फिल्म सिटी को लेकर समीक्षा बैठक होगी। फिल्म सिटी की डीपीआर पर मुहर लगाने के लिए बुधवार को लखनऊ में बैठक होनी थी, लेकिन बैठक स्थगित हो गई। डीपीआर पर मुहर लगने के बाद विकासकर्ता का चयन करने के लिए टेंडर निकलेंगे, ताकि फिल्म सिटी को विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें