फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिठौरी में दहेज में 5 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर सात माह की गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के भाई ने 5 महिलाओं समेत 11 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रिठौरी निवासी आमीर पुत्र इलियास का निकाह सिकंद्राबाद के गांव भटौना निवासी शाहिस्ता के साथ 17 मार्च 2019 को हुआ था। मृतका के भाई नईमुद्दीन ने बताया कि निकाह में उसने हैसियत से अधिक दहेज दिया था। इसके बाद भी पति आमीर व ससुरालीजन दहेज में पांच लाख नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाने के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने। उसने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार सुबह आमीर ने शाहिस्ता के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर वह परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने भाई नईमुद्दीन की तहरीर पर पति आमीर, ससुर इलियास, सास हबीबन, जेठ आस मोहम्मद, जेठानी अफसाना, जेठ मिराज, सरताज, आसिफ, जेठानी रुकसाना, नगीना, नंद आसमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी सतीश कुमार का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या की गई है। मामले में ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें