फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लकड़ी के चूल्हे पर बना प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गैस किल्लत श्रद्धा में बाधा बन रही है। प्रसाद या भंडारे के आयोजन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने लकड़ी की व्यवस्था की है। सेक्टर-14 स्थित शनि मंदिर के पुजारी मान सिंह चौहान ने बताया कि हर शनिवार भंडारे का आयोजन होता है लेकिन इस बार उन्होंने केवल तीन सिलिंडर ही ब्लैक मार्केट से खरीद पाए। उन्होंने कहा कि भगवान के भोग के लिए भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है इसलिए लकड़ी का उपयोग करना पड़ रहा है। सेक्टर-76 में भी अष्टमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा था लेकिन वहां भी सिलिंडरों की कमी के कारण लोग भट्टी पर ही प्रसाद तैयार करते नजर आए। इसी प्रकार सेक्टर-107 में भी लकड़ी पर प्रसाद बनाना पड़ा।
विज्ञापन

सेक्टर-101 स्थित शिव मंदिर और काली मंदिर दोनों जगहों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे समिति से जुड़े अशोक भाटी ने कहा कि कुछ सिलिंडर भक्तों ने सेवा के तौर पर दान किए हैं वहीं कुछ अपने घर से लाए हैं जिससे आयोजन को सुचारू बनाया जा रहा है। जगन्नाथ मंदिर में रोजाना दो समय भोग बनता है लेकिन सुब्बल बेहरा ने बताया कि गैस की कमी के बाद से रोजाना प्रसाद लकड़ी पर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 250 लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया गया था।


सेक्टर-1 स्थित लाल मंदिर, सनातन धर्म मंदिर और सेक्टर-33ए स्थित स्कॉन मंदिर में भंडारे की तैयारियां पहले से ही पूरी हैं। वहीं सेक्टर-40 स्थित साई मंदिर में पाइपलाइन के जरिए रोजाना पोहा, नाश्ता, पूड़ी-सब्जी, दाल-चावल समय पर तैयार होते हैं, जिसकी वजह से कोई दिक्कत नहीं है, जैसा कि सेवादार बृजलाल ने बताया।
विज्ञापन




सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी में भी पाइपलाइन लगाई गई है। प्रबंध समिति के अनुपम बनर्जी ने बताया कि रामनवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र के इस महापर्व पर एलपीजी की कमी ने मंदिरों में कठिनाई पैदा की है, लेकिन भक्त और सेवा दल अपनी मेहनत और समर्पण से प्रसाद बनाने और भंडारे का आयोजन सुनिश्चित कर रहे हैं।




कंजक पूजन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। अष्टमी पर सेक्टरों, सोसाइटियों और ग्रामीण क्षेत्रों में मां भगवती की आराधना श्रद्धा भाव से की गई। कुछ जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। रोज के मुकाबले बृहस्पतिवार को मंदिरों में ज्यादा भीड़ दिखी। पूरे दिन ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने शहर के विभिन्न मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ और मां गौरी की पूजन अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भक्तों ने घरों में कन्या पूजन किया।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा, अल्फा, गामा, पी-थ्री, ओमेगा, चाई-फाई, पाई, डेल्टा, ओमीक्रॉन समेत ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न सेक्टर व सोसाइटियों के मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ बनी रही। शहर के सेक्टर सोसाइटियों में भी लोगों ने विशेष पूजा अर्चना की। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा में शामिल हुईं। कई जगहों पर भंडारे आयोजित हुए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
नोएडा के सेक्टर-70 स्थित फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन में विशेष अनुष्ठान और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मां की चौकी सजाई गई और श्रद्धापूर्वक कन्याओं को भोजन कराकर वस्त्र व उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. सुष्मिता भाटी, डॉ. भावना आनंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सेक्टर-11 स्थित एल्कोजिन अलॉय कास्टिंग में नवरात्र प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। 2500 से 3000 भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के प्रबंध निदेशक वीपी जैन के नेतृत्व में राहुल जैन, अमित कुमार, आकाश तिवारी, केएस नेगी, जीवन सिंह, योगेश, चरण, सतेंद्र, अवधेश, महेश, श्रीओम सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
कंजक पूजन के लिए बाजार में आए नए गिफ्ट्स
बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। बच्चों और कंजक दोनों के लिए ट्रेंडी गिफ्ट, सजावटी बर्तन, चुनरियां और रंग-बिरंगे खिलौनों की लोगों ने खरीदारी की। लोगों ने मार्केट का रुख कर पूजा के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी शुरू कर दी है। भंगेल मार्केट में छोटे बच्चों के लिए रंग-बिरंगे हेयर बैंड, चॉकलेट और मिनी गिफ्ट बॉक्स खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए छोटे और आकर्षक गिफ्ट की मांग बढ़ गई है। इंदिरा मार्केट, सेक्टर-27 में पारंपरिक पूजा सामग्री जैसे प्लेट, चूड़ियां, चुनरी और सजावटी रुमाल बिक्री के लिए रखे गए हैं। दुकानदार विवेक ने बताया कि लोग पूजा के दौरान सजावट और रंग-बिरंगे डिजाइन पर भी खास ध्यान दे रहे हैं।
मामूरा मार्केट, सेक्टर-59 में ज्योमेट्री बॉक्स, फुल ड्रेस और गिफ्ट बॉक्स की बिक्री का ट्रेंड देखा गया। दुकानदार मोहित का कहना है कि लोग इस बार बच्चों और कंजक दोनों के लिए अलग-अलग प्रकार के गिफ्ट खरीद रहे हैं। सेक्टर-18 और सेक्टर-104 मार्केट में हेयर पिन, कपड़े और छोटे सजावटी आइटम्स की बिक्री जोर पकड़ रही है। दुकानदार अंशिका ने बताया कि इस बार ग्राहकों का रुझान नई डिजाइन और रंगीन पैटर्न की ओर अधिक बढ़ा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें