फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रधान ने परिजनों के साथ मिलकर महिलाओं से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान पर परिजनों के साथ मिलकर महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान उसकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार की सुबह प्रधान दीपू, उसके पिता जगदीश, भाई जय नारायण, मदन और प्रधान की पत्नी ने कार उसके दरवाजे पर खड़ी कर दी। उसके जानवरों को निकलने में समस्या हुई तो उसके परिजनों गाड़ी हटाने के लिए कहा।
इस पर प्रधान परिजनों के साथ वहां पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। उसके परिजनों ने विरोध किया तो लाठी, डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसकी पत्नी, पुत्री और अन्य परिजनों के साथ छेड़खानी की। ग्रामीणों को आता देख यह लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें