यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन नारा लेखन प्रतियोगिता कराई गई। आयोजन कॉलेज के अर्थशास्त्र व भूगोल विभाग ने किया। इसमें कैथल के आईजीएमएमवी कॉलेज से भव्य नागपाल पहले, झज्जर के एमए कॉलेज से ईशा दूसरे और कैथल के आईजीएमएमवी कॉलेज से अंजली कल्याण तीसरे स्थान पर रहीं। गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर की राधिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। डॉ. अमरजीत सिंह और डॉ. बलजीत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने आयोजन की सराहना की। प्रतियोगिता डॉ. अमनदीप कौर व प्रो इतेंद्र सिंह ने संयोजित की। संवाद