फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कों पर गड्ढे ने बनाया डेरा... मरम्मत मेहमान

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद
विज्ञापन
पड़ताल
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के दो महीने के बाद ही सड़कों पर दोबारा हुए गड्ढे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रदेश के सबसे ज्यादा समृद्ध प्राधिकरण के क्षेत्र की सड़कों का हाल गांव से भी बदतर हो गया है। प्राधिकरण की ओर से किए गए मरम्मत कार्य के दो महीने बाद ही सड़कों पर बारिश होते ही दोबारा से गड्ढे हो गए हैं। शहर की सबसे प्रमुख विश्वकर्मा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सेक्टर-61, बरौला, 76, 52 पर गड्ढों की भरमार है। हालत ऐसी है कि थोड़ी सी दूरी चलते ही वाहन के पहिये गड्ढों में होते हैं। रोजाना लाखों वाहन इस मार्ग से होकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और अन्य सेक्टरों को जाते हैं फिर भी सड़क की ऐसी दुर्दशा है।
दो महीने पहले हुई थी सड़कों की मरम्मत
प्राधिकरण ने दो महीने पहले ही सड़कों की मरम्मत करवाई थी। सेक्टर-61 में सड़क की हाल ही में मरम्मत की गई थी। सेक्टर- 104 में भी सड़क को दुरुस्त किया गया था। यहां की सड़क की हालत अब ऐसी है कि वाहन दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भी न चल सकें। ऐसे ही स्थिति सिटी सेंटर के सामने की सड़क की है। दो महीने पहले ही इस सड़क की मरम्मत हुई थी। मरम्मत वाली जगह पर सड़क उखड़ गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-75 गोल चक्कर में गड्ढे ही गड्ढे
सेक्टर-75 के गोल चक्कर की हालत इतनी खराब है कि बारिश होते ही सड़क पर चलना दुश्वार हो जाता है। इस सड़क पर गड्ढे इतने हो गए हैं कि सड़क कहां ये पता नहीं। कई बार तो इन गड्ढों की वजह से दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। वाहन चालक नियंत्रण खोकर गिर चुके हैं। प्राधिकरण को शिकायत करने के बाद भी सड़क को सुधारा नहीं जा सका।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाना है। बारिश से पहले कई जगहों पर काम कराया गया था। अब बारिश कम होने पर दोबारा कार्य शुरू कराया जाएगा।- एसपी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

नोएडा। सेक्टर 75 में सड़क की जर्जर हालत। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें