फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेट्रो के आगे कूदा 16 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो के आगे कूदा 16 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत- सेक्टर-52 स्टेशन पर हादसा, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम एक 16 वर्षीय छात्र ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मौके पर स्टेशन पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सेक्टर-73 निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है। वह कक्षा 11 में पढ़ता था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। छात्र की मां ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छात्र के पारिवारिक हालात भी सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान अमित के पिता की नौकरी चली गई थी। इसके बाद माता-पिता के बीच विवाद रहने लगा और दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। अमित अपने पिता के साथ रह रहा था। हालांकि अमित के पिता का पता नहीं चला है कि वह कहां हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें