ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के खैरपुर गुर्जर गांव का तालाब गंदगी और बड़ी-बड़ी झाड़ियों के कारण पहचान खोता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के आसपास कई जगह गंदगी फैली हुई है। जबकि किनारों पर उगी घनी झाड़ियों ने भी इसकी सुंदरता को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि तालाब जैसे सार्वजनिक स्थल की नियमित देखभाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा तालाब न केवल गांव की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ और बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तालाब परिसर की सफाई कराने, झाड़ियों की कटाई कराने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय-समय पर सफाई होने से तालाब का स्वरूप बेहतर होगा और गांव की छवि भी निखरेगी।
- तालाब की नियमित सफाई और आसपास उगी झाड़ियों की कटाई कराई जानी चाहिए, जिससे यह स्थान आकर्षक दिखाई दे।- उपेंद्र खारी
- तालाब की नियमित देखभाल और सफाई से गांव का वातावरण बेहतर होगा और स्वच्छ परिवेश मिलेगा। - प्रवीण शर्मा
- तालाब के आसपास गंदगी और झाड़ियों की जल्द सफाई कराई जानी चाहिए। इससे गांव का स्वरूप भी बेहतर नजर आएगा। - चाहत खारी
- स्वच्छ और व्यवस्थित तालाब गांव की सुंदरता बढ़ाने के साथ लोगों के लिए भी बेहतर माहौल तैयार करेगा। - दीपचंद खारी
उपेन्द्र खारी
उपेन्द्र खारी
उपेन्द्र खारी
उपेन्द्र खारी