फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेल प्रतिभाओं को तराशेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के 34 क्रीड़ा छात्रावासों में 40 अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति
विज्ञापन

नंबर गेम- 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने खेलों का स्तर सुधारने के लिए नई पहल की है। खेल निदेशालय ने 34 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में 40 अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देना व खेल प्रतिभाओं को तराशना है।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयनित प्रशिक्षकों को प्रतिमाह 1.50 लाख रुपये मानदेय मिलेगा। गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी 14 अगस्त को शाम चार बजे तक ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि आवेदन के लिए ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल या विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व आवश्यक है। अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
विज्ञापन

इन खेलों के लिए होगी नियुक्ति
पद्मश्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन या द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भी आवेदन कर सकेंगे। भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक भी पात्र होंगे। आवेदन निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में शैक्षिक योग्यता और खेल उपलब्धियों के स्वप्रमाणित प्रमाणपत्रों सहित जमा करना अनिवार्य है। प्रशिक्षकों की नियुक्ति 16 खेलों में होगी, जिनमें बालक-बालिका दोनों वर्गों के लिए हॉकी, वॉलीबॉल, तैराकी, जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती और तीरंदाजी शामिल हैं। फुटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट और जूडो केवल बालक वर्ग के लिए होंगे, जबकि हैंडबॉल केवल बालिका वर्ग के लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें