फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण: यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का यूटर्न, नोएडा, बुलंदशहर में स्कूल बंद करने का आदेश लिया वापस

Wed, 17 Nov 2021 11:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसके साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश को वापस ले लिया है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जिलों में आगामी 21 नवंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने के अपने आदेश को वापस ले लिया है। बुधवार देर रात यह सूचना दी गई।

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसके साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश को वापस ले लिया है। इस बीच नोएडा में सरकारी व अर्द्धसरकारी ऑफिस में आधे स्टाफ को ही बुलाया जाएगा। नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक जारी रखी गई है। जिले में डीजल जेनरेटर चलाने पर भी रोक लगा दी गई है। इस दौरान हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को इसमें छूट दी गई है।

बुधवार को गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) सुहास एल वाई की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति और जिला वैटलेंड समिति की बैठक में कई फैसले लिए गए थे। बुलंदशहर में भी डीएम सीपी सिंह ने जिले में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें