नूंह। जिले के नगर परिषद नूंह व नगरपालिका पुन्हाना व फिरोजपुर-झिरका के लिए हो रहे आम चुनावों के लिए नामांकन भरने का कार्य जारी है। शुक्रवार को नूूंह नगर परिषद से चेयरमैन पद के लिए 4 व पार्षद पद के लिए 19 नामांकन भरे गए। वहीं नगर पालिका पुन्हाना से 2 चेयरमैन और 30 पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल हुए। फिरोजपुर झिरका से चेयरमैन पद के लिए 3 व पार्षद पद के लिए 15 नामांकन भरे गए। जिला मुख्यालय सहित फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना में चेयरमैन व पार्षद पदों के लिए लोगों ने अपने नामांकन किए। वहीं शनिवार को नामांकन करने का अंतिम दिन है।
इस मौके पर फिरोजपुर झिरका नगर पालिका के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रणबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार फिरोजपुर झिरका में अध्यक्ष पद के लिए अल्ताप हुसैन ने तथा पार्षद पद के लिए वार्ड 3 से ज्योति सैनी, वार्ड 4 से सुभाष चन्द, वार्ड 5 से सकुंत, वार्ड 8 से सपना, वार्ड 9 से निशा सैनी, वार्ड 10 से सुमनबाला व डिम्पल, वार्ड 12 से गौरव, वार्ड 14 से सीमा, वार्ड 15 से इलयास मोहम्मद व अरशद अल्वी ने अपना नामांकन पत्र भरा।
इसी प्रकार नगर परिषद नूंह के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को विष्णु कुमार, सतपाल, सिकन्दर व अली मोहम्मद तथा पार्षद पद के लिए वार्ड 10 से ममता देवी, उपासना जैन, रितु कुमारी व कृष्णा, वार्ड 13 से कीर्ति वर्मा, वार्ड 7 से सरोज कुमारी व हरीचन्द, वार्ड 2 तारिक, नसीर अहमद व सद्दाम हुसैन, वार्ड 5 से नीना गुप्ता, वार्ड 9 से राजकुमारी, वार्ड 11 से पूजा व इन्द्रारानी, वार्ड 4 से सलीम व नफीसा, वार्ड एक से वसीम व रिजवान ने अपना नामांकन पत्र भरा।
नगर पालिका पुन्हाना के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनीषा शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए शमसुद्दीन व अबरार तथा पार्षद पद के लिए वार्ड एक से सावकर, चमन व अमन, वार्ड 2 से असलम व जाकिर हुसैन, वार्ड 4 से लाला राम, कयूम, शौकिन व इलियास, वार्ड 6 से जाहिद हुसैन व साजिद, वार्ड 7 से नीतू व सबन, वार्ड 8 से पायल, वार्ड 9 से भगवान देई, चांदनी, अमित कुमार, मनोज कुमार, गौरव, वार्ड 10 से अशोक, सोनू, सतपाल व रजनी रानी, वार्ड 12 से जाकिर, वार्ड 13 से नीतू अग्रवाल, वार्ड 14 से हिमांशी, वार्ड 15 से मौहम्मद असरफ, रिहाना व खालिद हुसैन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
पैदल मार्च निकाला गया
नूंह नगर परिषद से चेयरमैन पद के उम्मीदवार व कांग्रेस समर्थक विष्णु सिंगला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपने आवास से शहर की नई अनाजमंडी तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता के अलावा शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। विष्णु सिंगला ने कहा कि शहर का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। शहर के सभी लोगों को साथ लेकर वह कार्य करेंगे। शहर में इस बार भाजपा जजपा के संयुक्त उम्मीदवार संजय मनोचा व कांग्रेसी समर्थक विष्णु सिंगला के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
सात को किया जाएगा चुनाव चिन्हों का आवंटन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र प्राप्त करने का 4 जून तक समय प्रात: 11 बजे से तीन बजे तक समय निर्धारित है। छह जून को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल होगी और नामांकन वापिस लेने का समय सात जून को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे निर्धारित किया गया है। सात जून को दोपहर बाद तीन बजे चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
सबसे कम नूंह में मतदाता :
नूंह नगर परिषद में कुल 13 वार्ड है। जिनमें सबसे कम 10 हजार 550 मतदाता है। फिरोजपुर झिरका नगर पालिका में कुल 15 वार्ड हैं जिनमें 19 हजार 268 मतदाता सबसे अधिक है। इसी प्रकार पुन्हाना नगर पालिका में कुल वार्ड 15 हैं जिनमें 17 हजार 322 मतदाता है।
मनीष जैन को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए मनीष जैन को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। मनीष शनिवार को नामांकन भरेंगे। मनीष जैन के नाम की घोषणा के साथ ही उनके निवास स्थान पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मुबारकबाद दी। मनीष जैन ने कहा कि भाजपा ने पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता को टिकट देकर सबका साथ सबका विकास को सार्थक कर दिया है। वहीं भाजपा एक संगठित और समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है।