पुन्हाना। पंचायत निकाय चुनावों की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। जिला प्रशासन ने जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों में एससी, बीसीए और महिलाओं को आरक्षण देने की पहल शुरू कर दी है। जिला परिषद नूंह के वार्डो में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिलाओं व सामान्य जाति की महिलाओं की सीटों और पिछड़ा वर्ग ए की सीटों का आरक्षण शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एंव जिला उपायुक्त शक्ति सिंह की देखरेख में होगा। वहीं पुन्हाना और पिनगवां पंचायत समितियां के सदस्यों के वार्डो और उपमंडल की 90 ग्राम पंचायतों के पंचों का आरक्षण लघु सचिवालय पुन्हाना में एसडीएम की देखरेख में किया जायेगा।
पंचायत अधिकारी नसीम अहमद ने बताया कि सबसे पहले 11 बजे पुन्हाना पंचायत समिति के सदस्यों और 49 ग्राम पंचायतों के पंचों एंव 2 बजे पिनगवां पंचायत समिति के सदस्यों और 41 ग्राम पंचायत के पंचों का आरक्षण निकाला जाएगा।