फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, खुद भी जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीतनगर फ्लाईओवर पर वारदात, पांच लाख रुपये के कर्ज का ब्याज लेने आए थे एएसआई
विज्ञापन

आरोपी ने भागते समय चलाईं गोलियां, स्कूटी सवार की कमर में लगी, ऑटो चालक बचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ज्योति नगर में कर्ज का ब्याज लेने आए दिल्ली पुलिस के एएसआई दिनेश शर्मा (50) की मीतनगर फ्लाईओवर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। भागने के दौरान आरोपी मुकेश ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली स्कूटी सवार करावल नगर निवासी अमित कुमार की कमर में लग गई। वहीं, ऑटो चालक महमूद ने चलने से मना किया तो आरोपी ने उस पर भी गोली चला दी, लेकिन वह बच गया। इस बीच खुद को घिरता देखकर मुकेश ने ऑटो की पीछे वाली सीट पर कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। अमित का एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।पुलिस को मौके से पिस्टल व कई कारतूस मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, झुग्गी बस्ती, नंदनगरी निवासी मुकेश निगम में अस्थायी सफाई कर्मचारी था। उसने स्पेशल ब्रांच में एएसआई व मॉडल टाउन निवासी दिनेश से पांच लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। मंगलवार को दिनेश ब्याज लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मुकेश ने फ्लाईओवर पर उनके सीने में गोली मार दी। पुलिस को मंगलवार सुबह 11.42 बजे मीतनगर फ्लाईओवर पर दो लोगों को गोली मारने और आरोपी के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। ज्योति नगर थाना पुलिस तीनों को जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां दिनेश व मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, कमर में पीछे से गोली लगने से अमित की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे एम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ऑटो चालक महमूद से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। दोनों मृतकों के फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही, वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए मुकेश के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हत्या के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं
पुलिस के अनुसार, चश्मदीदों ने बताया कि मुकेश फ्लाईओवर पर इंतजार कर रहे बाइक सवार एएसआई के पास पहुंचा और सीने में गोली मार दी। इसके बाद मुकेश गोलियां चलाते हुए भागने लगा। ये देखकर सामने से आ रहा अमित अपनी स्कूटी घुमाकर जाने लगा तो कमर में गोली लग गई। इस बीच सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में मुकेश जबरन बैठ गया और चालक महमूद को चलने के लिए कहा। चालक के विरोध करते ही मुकेश ने गोली चला दी, लेकिन समय रहते महमूद ऑटो से कूद गया। इसके बाद मुकेश ऑटो की पिछली सीट पर बैठ गया व कनपटी पर गोली चला दी।
पिता की किसी से रंजिश नहीं थी

बेटे अंशु ने बताया कि पिता की किसी से रंजिश नहीं थी। दोपहर में ज्योति नगर थाने का एक पुलिसकर्मी मॉडल टाउन स्थित घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पिता की हत्या की खबर सुनकर वे सन्न रह गए। परिवार में पत्नी सुमन, बेटे पंकज व अंशु और छोटी बेटी है। बड़ी बेटी दिल्ली पुलिस में सिपाही है। पिता 1998 में सिपाही भर्ती हुए थे। वे दिल्ली के कई थानों में तैनात रहे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पिता ब्याज पर लोगों को पैसे देते थे। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि दिनेश धार्मिक स्वभाव के थे और रोजाना पार्क में सैर करने के लिए भी आते थे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक लगा जाम
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलियां चलते ही फ्लाईओवर पर अफरातफरी मच गई। उस समय सड़क पर यातायात चल रहा था। आरोपी को गोलियां चलाकर भागते देख लोग सहम गए और खुद को बचाने का प्रयास करने लगे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें