फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के समय पुलिस पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पहली अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। ऐसे मौके पर चोरी, डकैती की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी घटनाओं और रोड जाम की समस्याओं से निपटने और आढ़तियों को सुरक्षा प्रदान करने के मकसद को लेकर शुक्रवार को पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने आढ़तियों और पुलिस अधिकारियों के साथ पुन्हाना अनाज मंडी में बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि जल्द ही गेहूं की खरीद शुरू होने वाली है। इसको लेकर पुलिस विभाग की ओर से रात और दिन की गश्त बढ़ाई जा रही है। सड़क पर जाम न लगे इसको लेकर नाकों पर पुलिस तैनात की जा रही है। लूट-डकैती की घटना न हो इसके लिए आढ़तियों और पुलिस को चौकन्ना रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा आढ़तियों और पुन्हाना थाना प्रभारी व पुलिस चौकी प्रभारियों के साथ हुई बैठक में आढ़तियों से आग्रह किया गया है कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैक या अन्य जगह से नकद राशि लेकर आने से पहले उन्हें इसकी सूचना दें जिससे उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी साथ भेजे जा सकें।
उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि किसानों से सभ्य तरीके फसल की खरीदारी करें व व्यापारी इस दौरान पूरी एहतियात से अपने व्यापार करें। फसल खरीदारी के समय माल आवक के दौरान सड़क मार्गों पर जाम की स्थिति ने होने दें ताकि आमजन परेशान न हो। व्यापारी, किसान व आमजन के सहयोग के लिए पुलिस हर समय तैयार है। इस मौके पर पुन्हाना थाना प्रभारी चंद्रभान, सिटी चौकी प्रभारी अमित कुमार, उमेश चेयरमैन, मंगतराम कंसल, संजीव प्रधान, अप्पू, घनश्याम गोयल सहित काफी आढ़ती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें