फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंद्रलोक में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाजियों से बदतमीजी का मामला, सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने के वीडियो की जांच
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। इंद्रलोक में शुक्रवार दोपहर सड़क पर नमाज पढ़ने के दौरान चौकी प्रभारी की बदतमीजी के बाद शनिवार को पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए फ्लैग मार्च किया। इलाके में अर्द्ध सैनिक बलों व पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है। सोशल मीडिया पर घटना से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने इस पर भी निगरानी बढ़ा दी है।



उत्तरी जिले के डीसीपी मनोज कुमार मीणा का कहना है कि सभी संगठनों से अपील की गई है कि वह माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाके में शांति कायम करने के लिए शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठकें भी कीं। इस दौरान अमन कमेटी के पदाधिकारियों व इलाके के अलग-अलग समुदाय के धर्म गुरुओं सहित अन्य जिम्मेदार लोगों की तरफ से स्थानीय लोगों को अमन-चैन कायम करने में सहयोग देने की अपील की। डीसीपी ने बयान जारी कर घटना पर खेद भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाम खुलवाने की कोशिश में धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में एंबुलेंस फंसी होने पर पुलिसकर्मी सड़क पर जाम खुलवाने की कोशिश करता दिख रहा है। वह सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों से हटने की अपील करता है, लेकिन लोग नहीं उठते। ऐसे में वह खुद ही उन्हें उठाने लगता है। इस दौरान पुलिसकर्मी और नमाजियों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगती है। वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मी की पीठ पर हेलमेट मारते दिखे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी ने सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को पीछे से धक्का मारकर उठाया। इसके बाद हुए हंगामे में कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस के दोपहिया व पेट्रोलिंग कार को निशाना बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें