फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में झूठी आशा देकर गुमराह कर रहे केजरीवाल : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि विधानसभा में भाषण के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हारी हुई लड़ाई लड़ते नजर आए। उन्हें यह पता होना चाहिए कि जब भी वह अपने पास आने वाले ईडी के नोटिसों पर बात करते हुए राजनीतिक रूप से भगवान राम का नाम लेते हैं, तो करोड़ों मतदाताओं का दिल दुखाते हैं। वे सिर्फ सदन में विकास की झूठी आशा देकर गुमराह करते हैं। सदन में उन्होंने जेल में बंद मनीष सिसोदिया को भी ऐसी ही भ्रामक झूठी उम्मीद देते हुआ कहा कि अगला बजट सिसोदिया पेश करेंगे। असल में केजरीवाल जेल में बंद सिसोदिया के दबाव में हैं और वे बार-बार उन्हें झूठी राजनीतिक उम्मीदें देते हैं जबकि वे वास्तव में जानते हैं कि निकट भविष्य में सिसोदिया को जमानत मिलने की संभावना नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन


युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया
नई दिल्ली। चुनाव में
युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मुहिम शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर कई संगठन अपने-अपने तरीके से अभियान से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में गैर सरकारी संस्था कुशवाहा स्मृति न्यास ने ऑनलाइन सेमिनार आयोजित कर युवा मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से कई वरिष्ठ अधिवक्ता, शिक्षाविद, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने राय रखी। संस्था की पदाधिकारी संतोष कुशवाहा ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। कानून विशेषज्ञों ने बताया कि मतदान में युवाओं को जरूर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि वे पसंद की सरकार के गठन में योगदान दे सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें