फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा होते ही पहुंचेगी रिस्पांस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिला पुलिस ने थाना क्षेत्र में होने वाले सड़क हादसों में जनता की मददगार के रूप में एक्सीडेंट रिस्पांस टीम मददगार साबित होगी। सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यहां तैनात की गई पुलिस की यह टीम लोगों की सहायता करने के साथ ही उनके लिए मददगार भी बनेगी। एक्सीडेंट रिस्पांस टीम काल मिलते ही तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचेगी। ये बातें फिरोजपुर झिरका उपपुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने गुरुवार को स्थानीय लघु सचिवालय में एक्सीडेंट रिस्पांस टीम के अलावा थाना प्रबंधक और सिटी चौकी प्रभारी के साथ बैठक लेने के उपरांत पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना प्रतिक्रिया दल दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता के साथ ही उन्हें प्राथमिक उपचार देने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक्सीडेंट रिस्पांस टीम काल मिलते ही तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचेगी और पीड़ितों की सहायता करेगी। पुलिस विभाग द्वारा फिरोजपुर झिरका में तैनात की गई यह टीम दुर्घटना को अंजाम देने वाले जिम्मेदार वाहनों की पहचान ही नहीं करेगी बल्कि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर इलाज भी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाएगी। डीएसपी ने बताया कि अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं में आरोपित की पहचान व ड्राइवर बदल दिए जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस उसी व्यक्ति को पकड़ेगी जो दुर्घटना के लिए जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा यह टीम दुर्घटना के दौरान जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के साथ दुर्घटनास्थल का गूगल मैपिंग भी करेगी। टीम से संपर्क के लिए पीड़ितों को 112 पर काल करनी होगी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से हमारे क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। निश्चित ही यह चिंता का विषय है। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए हमें सड़क पर चलते यातायात नियमों का पालन करना होगा। इस मौके पर थाना प्रबंधक अरविंद कुमार, सिटी चौकी प्रभारी सुभाष चंद, एक्सीडेंट रिस्पांस टीम के प्रभारी एएसआई अजय कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें