फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बृहस्पतिवार की सुबह जिले के नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना व तावडू क्षेत्र में घने कोहरे की चादर ने सभी मार्गों पर वाहनों की रफ्तार कम कर दी। भारी कोहरे के कारण लोगों को बाहर जाने में दिक्कतें हुईं। जिस कारण सड़कों पर बसों सहित अन्य वाहन रेंगते नजर आए। सुबह के समय पहले तो सामने दो मीटर दूर की चीजें भी नहीं दिख रहीं थीं। इसके चलते सुबह लोगों को वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। सडक़ों पर कारें, बसें आदि वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए। इस दौरान तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंड बहुत अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा
कोहरे के पड़ते ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। जिले में दुर्घटनाओं का मुख्य कारण सड़कों पर साइडों में सफेद पट्टी का नहीं होना है। सफेद पट्टी के अभाव में वाहन चालकों को रोड पर चलते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस ओर अभी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
अलाव का लिया सहारा
लोग सर्दी से अपने को बचाने के लिए अलाव का सहारे लेते देखे गए। अधिक सर्दी के कारण दुपहिया वाहन चालकों की संख्या सडक़ों पर बहुत कम देखी गई।
सर्दी में बरतें सावधानी
ठंड बढ़ी तो इस समय बीमारियों का खतरा भी
बढ़ गया है। विशेष कर बच्चों के लिए यह मौसम बेहद घातक हो सकता है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा डायरिया का भी खतरा रहता है। नूंह सीएचसी के एसएमओ डॉक्टर गोबिंद शरण ने बताया कि बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी ठंड से बचाव करना चाहिए। तभी जाकर स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन

फसलों में हल्की सिंचाई की सलाह
कृषि विभाग के एसडीओ डॉक्टर अजीत सिंह ने बताया कि सर्दी बढऩे से किसानों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह अपनी फसलों की सिंचाई करते रहे। जिससे फसलों में कोई नुकसान नहीं होगा।
गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें, हमेशा सीट बेल्ट लगाए
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने जिलावासियों का आह्वान किया है कि वे सर्दी व धुंध के मौसम में स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का स्वेच्छा से पालन करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं तथा फोन का इस्तेमाल न करें। गाड़ी की स्पीड कम से कम रखें। गाड़ी की हैडलाइट व फॉग लैंप जलाकर रखें। बाई तरफ सड़क की सफेद पट्टी के साथ-साथ लेन में चले। दायें-बायें मुड़नेे से कुछ समय पहले इंडिकेटर दें। अपने से आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर चलें। अपने वाहनों के पीछे रैटरो रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगवाये। धुंध में सड़क किनारे व सड़क पर गाड़ी पार्क न करें। अगर किसी कारणवश गाड़ी पार्क करनी पड़े तो उसके चारों इंडीकेटर जलाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें