फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav Case: पुलिस जांच हुई धीमी, न एल्विश आया दोबारा न फाजिलपुरिया को बुलाया; अब विष रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 24 Nov 2023 09:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप में घिरे बिग बॉस विजेता एल्विश यादव पर पुलिस अभी तक शिकंजा नहीं कस पाई है। कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज करते वक्त पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का दावा किया था। लेकिन अब धीरे-धीरे पुलिस की जांच धीमी हो रही है।
विज्ञापन
एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले की पुलिस जांच धीमी होती जा रही है। अब तक न तो दोबारा एल्विश पुलिस पूछताछ के लिए नोएडा आया और ना ही फाजिलपुरिया को पुलिस ने अब तक बुलाया। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।

विज्ञापन


रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोप में घिरे बिग बॉस विजेता एल्विश यादव पर पुलिस अभी तक शिकंजा नहीं कस पाई है। कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज करते वक्त पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का दावा किया था। लेकिन अब धीरे-धीरे पुलिस की जांच धीमी हो रही है। शुरुआत में पुलिस सबूत जुटाने की बात कहकर मामले को टालती रही लेकिन अब तक सबूत नहीं जुटाने के बाद पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में एल्विश से एक बार पूछताछ हुई है। इसके बाद भी नोएडा पुलिस ने नोटिस भेजकर एल्विश को बुलाया लेकिन वह नहीं आया।

इसी तरह हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया का भी सांपों का जहर सप्लाई में नाम आया और पुलिस ने फरीदाबाद जाकर दबिश भी दी। हालांकि अब तक फाजिलपुरिया से पुलिस ने पूछताछ नहीं की। उसे बुलाया भी नहीं गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की टीमें काम कर रही हैं और हर तरह के साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। वहीं पुलिस इस मामले में सबसे अहम मामले में फेल हुई जब एल्विश यादव व इस मामले में गिरफ्तार राहुल का अब तक आमना-सामना नहीं करा पाई। जबकि पुलिस को राहुल का दो बार पुलिस कस्टडी रिमांड मिली थी।
विज्ञापन


विष की जांच रिपोर्ट के बाद जांच में तेजी
इस पूरे प्रकरण में बरामद 20 एमएल विष की अहम भूमिका होने होने वाली है। पुलिस ने सबसे पहले इस मामले में पांच संपेरों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 20 एमएल सांपों का कथित विष भी मिला था। इस विष को पुलिस ने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद जांच में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें