फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खतरे के बीच नववर्ष के जश्न पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कोरोना के कारण नववर्ष के जश्न पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। ग्रेटर नोएडा जोन में तो किसी होटल, मॉल, बार आदि के संचालकों ने किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं मांगी है। हालांकि, ग्रेनो वेस्ट में दो-तीन लोगों ने आयोजन के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू और जिले में धारा-144 लागू है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर नववर्ष की पार्टियों पर रोक रहेगी। नियमों का पालन कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कोरोना के कारण शासन के निर्देश पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने पाबंदियां लगाईं हैं। पुलिस नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद से ही मुख्य बाजार, मॉल, होटल आदि का निरीक्षण कर रही है। 31 दिसंबर की रात युवाओं की टोली होटल, रेस्तरां, बार, मॉल आदि का रुख कर सकती है। इस कारण पुलिस इन स्थानों पर निगरानी रखेगी। होटल, बार, आदि 11 बजे के बाद खुले मिलने पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
हादसे रोकने को मार्गों पर भी रहेगी नजर
31 दिसंबर की रात युवा कई बार नशीले पदार्थ आदि का सेवन कर वाहन दौड़ाते हैं और हादसे का कारण बन जाते हैं। ऐसे में सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाकर नशा कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दो-तीन लोगों ने आयोजन के लिए अनुमति मांगने का प्रयास किया था, लेकिन किसी को अनुमति नहीं दी गई है। सेंट्रल जोन के सभी थाना प्रभारियों को 31 दिसंबर की रात को मॉल, होटल, मुख्य मार्गों आदि पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। नाइट कर्फ्यू या धारा-144 का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
- इलामारान जी., एडिशनल डीसीपी सेंट्रल जोन
नाइट कर्फ्यू और धारा-144 का पालन कराने के लिए सभी थानों की पुलिस को निर्देश दिया गया है। ग्रेनो जोन में इस बार किसी होटल, मॉल या बार में किसी आयोजन के लिए अनुमति नहीं मांगी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य मार्ग व चौराहों पर वाहन चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

- विशाल पांडेय, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें