बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली इको कार और चोरी का सामान बरामद हुआ है। गिरफ्त में आए सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रामपुर निवासी पीता उर्फ पीतांबर, शाहदरा निवासी दिनेश, मोइन अली व फरीदाबाद निवासी सद्दाम खान के रूप में हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रेकी करने के बाद बंद फैक्टरियों में चोरी करने वाले चार बदमाशों को फेज-दो थाने की पुलिस ने पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने ने एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, अन्य तीन को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाली इको कार और चोरी का सामान बरामद हुआ है। गिरफ्त में आए सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रामपुर निवासी पीता उर्फ पीतांबर, शाहदरा निवासी दिनेश, मोइन अली व फरीदाबाद निवासी सद्दाम खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से चोरी के 15 जैक वाले खंभे और लोहे की भारी-भारी प्लेटें बरामद हुई। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पूछताछ में चारों बदमाशों ने बताया कि शनिवार को कार पर सवार होकर चोरी का सामान बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सभी बदमाशों का पुलिस आपराधिक इतिहास पता कर रही है।
बीते दिनों गिरोह के बदमाशों ने बंद पड़ी फैक्टरी में चोरी की थी। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शनिवार सुबह फेज दो थाने की टीम की चेकिंग के दौरान कुलेसरा की तरफ से आते इको कार सवारों को पुलिस ने रोका। उसमें चार बदमाश सवार थे। भागने के दौरान उनकी कार सर्विस रोड पर फंस गई। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में रामपुर निवासी पीता उर्फ पीतांबर के पैर में गोली लग गई। कुछ देर में पुलिस ने अन्य तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया।